हसन-हुसैन की गूँज के साथ निकला ताजिया जुलूस के साथ शांतिपूर्ण मुहर्रम सम्पन्न
तरैया(सारण):21.09.2018।
हसन-हुसैन की गूँज के साथ प्रखण्ड के विभिन्न गाँवो में ढ़ोल-नगारे के साथ ताजिया जुलूस निकाला जिसके साथ ही शांतिपूर्ण मुहर्रम सम्पन्न हो गया।माधोपुर,मुकुंदपुर,हरदासचक एवं फरीदनपुर से ताजिया जुलूस निकलकर मुकुंदपुर चौक पर पहुँचा जहाँ सभी ताजियों का मिलान हुआ।युवकों ने जुलूस में एक से बढ़कर एक करतब दिखाया और खूब गदका भांजा गया।शाहनेवाजपुर,पचभिण्डा,अंधरबाड़ी,पुखरेरा एवं चैनपुर से ताजिया जुलूस का मिलान तरैया बाजार पर हुआ।गलिमापुर,पिपरा एवं लौवा के ताजिया का मिलान पोखरेरा बाजार पर हुआ।वही रसीदपुर,फरीदपुरा एवं भटगाई के ताजिया का मिलान पचरौर बाजार पर हुआ।
*ताजिया जुलूस की निगरानी के लिए जगह-जगह पुलिस थी तैनाद*
मुहर्रम को लेकर ताजिया जुलूस जिस मार्ग से गुजरने वाली थी वह जगह-जगह पर पुलिस बल तैनाद थे।एसएसबी,सैप के जवान एवं चौकीदार को तैनाद किया गया था।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद अपने पुलिस पदाधिकारी के साथ जुलूस का गस्त कर रहे थे।वही मजिस्ट्रेट के रूप में बीडीओ राकेश कुमार,सीओ वीरेंद्र मोहन व अन्य जुलूस की निगरानी कर रहे थे।