पानापुर (सारण)मंगलवार को थानाक्षेत्र के महम्मदपुर के दर्जनों उपभोक्ताओं का विधुत कनेक्शन काटा गया।जे ई विवेक कुमार ने बताया की विधुत कनेक्शन काटे गए उपभोक्ताओं के पास कई महिनों से दो हजार से अधिक का बिल बकाया है । इन उपभोक्ताओं को बार बार कहने के बाद भी बिल जमा नहीं कर रहे थे।जे ई ने कहा कि यदि बिना बिल जमा किए कनेक्शन जोड़ेगे तो उन पर सर्टिफ़िकेट केश किया जाएगा।मौके पर मानव बल कुन्दन कुमार तथा दीनेश सिंह उपस्थित थे ।