पूर्व के विवाद को लेकर युवक को पीटा
बनियापुर(सारण):पूर्व के विवाद को लेकर बाइक बनवाने गये युवक को बगल के ही गांव के कुछ युवकों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।घायल युवक का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में चल रहा है।पीड़ित पक्ष द्वारा मामले की सूचना बनियापुर थाने में दी गई है।घटना के संबंध में बताया गया है की पिठौरी तख्त गांव निवासी 22 वर्षीय रामबाबू राय हरपुर बाजार पर बाइक बनवाने गया था।जहाँ हरपुर पूरब टोला निवासी एवं बनियापुर निवासी आधा दर्जन युवक एक राय हो पहुँच मारपीट करने लगे।पीड़ित युवक ने बताया है की मारपीट के क्रम में उक्त लोगो ने पाँच हजार रुपये नकद,मोबाईल और गले से चेन भी छीन लिया।




Recent Comments