मांझी में नामांकन के चौथे दिन विभिन्न पदों के कुल 33 लोगों ने भरा नामांकन पर्चा

मांझी(सारण)। मांझी प्रखंड क्षेत्र में आगामी 29 सितंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को भी नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों समेत समर्थकों की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को भी  नामांकन स्थल पर मेले का जैसा दृश्य बना रहा। नामांकन के चौथे  दिन मुखिया पद के विभिन्न पंचायतों से महिला एवं पुरुष समेत कुल 33 लोगों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किए। जबकि बीडीसी के लिए कुल 52  एवं सरपंच पद के लिए कुल 31 लोगों ने नामांकन किया। वहीं वार्ड  सदस्य पद के लिए 212  एवं पंच पद के लिए कुल 62 लोगों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किए। जिनमें मुखिया पद के लिए बंगरा पंचायत से कन्हैया साह एवं नीलेश सिंह, मदनसाठ से राजू रंजन सिंह, मरहां से मुन्ना साह, गोबरहीं से निवर्तमान मुखिया उपेंद्र सिंह, रमेश यादव, संजय यादव, विनोद प्रसाद एवं पूनम देवी, मटियार से सुनैना देवी, भलुआ बुजुर्ग से विजय यादव, जैतपुर से रणविजय राम, ताजपुर पंचायत के पूर्व मुखिया विजय सिंह की पत्नी ज्ञानती देवी ने मुखिया पद हेतु नामांकन किया।। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मटियार भाग-2 से प्रमिला देवी एवं ज्योति पटेल, घोरहट भाग-1 से लक्ष्मण यादव, बंगरा से जैबुन बेगम, डुमरी भाग -1 से मुन्ना यादव एवं भाग-2 से सिकन्दर यादव एवं प्रमोद यादव, सोनबरसा से विक्की यादव एवं चेंफुल से बबिता देवी ने आदि ने नामांकन किया। वहीं सरपंच पद के लिए सोनबरसा से गुड़िया देवी,  भलुआ बुजुर्ग से पंचम सिंह, मदनसाठ से पंचम सिंह आदि ने नामांकन किया।