
मढ़ौरा(सारण)।गौरा ओपी क्षेत्र के शेरपुर गांव में एक महिला की बिजली करेंट के चपेट में आने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि सोमवार को महिला कपड़ा सुखाने के लिए घर के आंगन में भींगा हुआ कपड़ा सूखने के लिए डाल रही थी तभी स्पर्शाघात लग गई।जिससे महिला वही पर गिर गई।हो हल्ला होने पर ग्रामीण जुटे, तबतक महिला की मौत हो गई।मृतक महिला 55 वर्षीय मुन्ना कुंवर बताई गई है।मौत की सूचना पर गौरा ओपी की पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।




Recent Comments