मढ़ौरा(सारण)। बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि सभी थोक की दवा दुकाने शाम 7:00 बजे तक ही खुली रहेंगी ।इसको लेकर एसोसिएशन के मढ़ौरा इकाई के अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए संघ के प्रदेश के पदाधिकारियों ने विमर्श कर उक्त निर्णय लिया है।इसलिए यहां भी स्थानीय स्तर पर शाम सात बजे तक ही थोक विक्रेता अपनी प्रतिष्ठान खोलेंगे।वही संक्रमण के रोकथाम के उपाय के साथ सभी विक्रेता अपने और अपने कर्मचारियों के हित का ध्यान रखते हुए काम करेंगे और बीसीडीए के निर्णय का पालन करेंगे।





Recent Comments