
इंटर की परीक्षा में ब्रेन रिएक्शन कोचिंग सेंटर के बच्चों का बेहतर प्रदर्शन
अमनौर/सारण – भेल्दी स्थित ब्रेन रिएक्शन कोचिंग सेंटर के बच्चों का इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर परिणाम आया है। कोचिंग के डायरेक्टर सह शिक्षक अमित आइंस ने बताया कि कोचिंग के बच्चों का बेहतर रिजल्ट आने के पीछे कारण है कि सभी अनुशासित ढंग से क्लास किए। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी बच्चों का प्रदर्शन उत्कृष्ट था आगे भी रहेगा। वर्ष 2019 में बेहतर करने वाले बच्चों के नाम सरिका कुमारी (435), समीक्षा कुमारी (431), गुड़िया सिंह (428), सनजना श्री (416), तनुप्रीया सोनी (409), गुड्डी कुमारी (404), अंजली कुमारी (403), पमल कुमारी (402), अनसारी अली (394), पूजा कुमारी (394) आदि बच्चों के नाम शामिल है।




Recent Comments