इसुआपुर(सारण)-गुरुवार को प्रखण्ड के अचितपुर यादव टोला देवी मंदिर परिषर में 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम का श्रीगणेश बृहस्पतिबार को सुबह हुआ ।समाज कल्याण हेतु इस अष्टयाम का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया गया ।बिद्वान पंडित शिलानाथ चौबे के मंत्रोचारण से सारा बाताबरण भक्तिमय हो गया ।यज्ञ का संकल्प यजमान चन्द्रमा राय तथा उनकी धर्मपत्नी सोनवा देवी ने लिया ।इसके पूर्ब 251 कन्याओं, महिलाओं ने गंगा जल हेतु हाथों में यज्ञ का कलश लेकर एक जुलूस के रूप में यज्ञ स्थल से 1 किलोमीटर दूर संढ़वारा स्थित शिव मंदिर परिषर में अवस्थित तालाब गये ।जहां से गंगाजल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे ।इस अवशर पर प्रमुख प्रतिनिधि अजय राय विधायक के निजी सचिव अशोक कुमार राय यज्ञ स्थल पर मौजूद थे ।वही हाथी घोड़े डीजे से लैस जुलूस का नेतृत्व ग्रामीण रामबाबू राय,मुकेश चौरसिया, सुरेन्द्र चौरसिया, गुड्डू कुशवाहा, जयप्रकाश महतो,उमेश्वर सिंह,अरग देव राय,अवधेश राय,शिकील राय,मोतीलाल राय,लालबाबू राय,शैलेन्द्र कुमार,राजेश राय,परमेश्वर राय,देवेन्द्र राय,सुदर्शन राय,लक्षण राय, झूलन राय आदि ने किया ।