
छपरा में रोटरी सारण ने स्थानीय विधायक के जन्मदिन पर किया पौधारोपण
छपरा : रोटरी सारण ने छपरा के विधायक डाॅक्टर चतुर्भुज नाथ गुप्ता उर्फ डाॅक्टर सी एन
गुप्ता का जन्मदिन स्नेही भवन में पौधा रोपण कर मनाया। इस अवसर पर विधायक
डाॅक्टर सी एन गुप्ता ने कहा रोटरी सारण के इस प्रेम से मैं अभिभूत हूँ,आप
लोगों के मेरे साथ रहने से मुझे संबल मिलता हैं तथा सामाजिक कार्य करनें की
प्रेरणा मिलतीं हैं,पहलें मैं एक रोटेरियन हूँ बाद में विधायक।
इस अवसर पर रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया की छपरा के विधायक डाॅक्टर सी एन गुप्ता को रोटरी सारण की तरफ से पुष्प
गुच्छ देकर अभिनन्दन किया गया तथा स्नेही भवन में विधायक द्वारा पौधा रोपण कर
उनका जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी
अग्रवाल,संस्थापक सचिव राजेश फैशन,अध्यक्ष राजेश जायसवाल,सचिव चन्द्र कान्त
द्विवेदी,पुर्व अध्यक्ष सत्य नारायण प्रसाद,अजय कुमार,राकेश कुमार,सुनील कुमार
सिंह,पंकज कुमार,आगामी अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,अजय कुमार गुप्ता,राज
कुमार गुप्ता,संजीव कुमार शर्मा,बिजय ब्याहुत,अनुज पाण्डेय,सोहन कुमार
गुप्ता,दिनेश कुमार गुप्ता,अशोक कुमार,प्रदीप कुमार,अजय ब्याहुत,अजय प्रसाद,बासुकी गुप्ता,मनोज कुमार गुप्ता,महेश कुमार गुप्ता आदि ने बधाई दीं एवम उनके दीर्घायु होंने की कामना की।




Recent Comments