Θ बेतिया – विद्यार्थी परिषद मुजफ्फरपुर के कार्यकर्ताओं ने कुलपति के तानाशाही के प्रतीक विश्विद्यालय के मुख्य गेट को तोड़ा

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुजफ्फरपुर के कार्यकर्ताओं ने कुलपति के तानाशाही के प्रतीक विश्विद्यालय के मुख्य गेट को कल तोड़ दिया।यह जानकारी बेतिया प० चंपारण के जिला संयोजक रौशन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।जिला संयोजक रौशन कुमार ने कहा कि विश्विद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य गेट को बंद कर के पीछे वाले गेट से छात्रो को प्रवेश दिया जाता था जिसके कारण दूर-दराज के छात्र रास्ते मे ही दलालों के चुंगल में आ जाते थे जिससे उनका आर्थिक एवम शारीरिक शोषण होता था और इसमें विश्विद्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत भी रहती थी।
अब मुख्य गेट खुलने से छात्रो को परेशानियों से निजात मिलेगी।नगर मंत्री कृष्णा मुरारी एवम नगर सह मंत्री सूरज कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मुजफ्फरपुर के कार्यकर्ताओं को प्रशासन का भय दिखाना चाहते है लेकिन परिषद के कार्यकर्ता इससे डरने वाले नही है अगर कार्यकर्ताओं पे कुछ गलत हुआ तो पूरे विश्विद्यालय में जोरदार आंदोलन विद्यार्थी परिषद करेगी। कॉलेज अध्यक्ष साजन सिंह,कॉलेज मंत्री मनीष मिश्रा, नगर सह मंत्री अभिनव राज,सिद्धि राज सिंह,प्रीतम राज, वास्तव सिंह,विवेक कुमार ने भी विश्विद्यालय प्रशासन पे आरोप लगाया॥




Recent Comments