अज्ञात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़ नगदी सहित हजारों रूपये मूल्य की समान चुरायी

पानापुर (सारण)सोमवार की रात में थाना से महज दो सौ मीटर दूर दो दुकानों का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने नगदी सहित हजारों रूपये मूल्य के समान की चोरी की।मिली जानकारी के अनुसार जीपूरा निवासी जितेन्द्र कुमार के इलेक्ट्रॉनिक दुकान तथा सुमित ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया।सुमित ज्वेलर्स के दुकान के अंदर ग्रिल का गेट था जिसे चोर नहीं तोड़ सके।लेकिन जितेन्द्र कुमार के इलेक्ट्रॉनिक दुकान के लकड़ी के दरवाजे को तोड़ कर चोर आसानी से दुकान में घुस गए।दुकान में घुस कर चोरों ने कीमती एंकर के तार करीब दस बंडल जिसकी कीमत करीब दस हजार रूपये है तथा दस हजार पाँच सौ रूपये नगदी की चोरी कर ली।इस बात की खबर जितेन्द्र कुमार सुबह करीब साढ़े छव बजे तब लगी जब उन्हें फोन कर किसी दुकानदार ने उन्हें बताया।जितेन्द्र कुमार ने दुकान पर पहुँचकर स्थानीय प्रशासन की सूचना दी।सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पहुँचकर जाँच पड़ताल की।जितेन्द्र कुमार ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है ।