
दैनिक खोज खबर/जलालपुर।इंटरमीडिएट 2025 की परीक्षा में जलालपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर गौरवान्वित किया है।मंगलवार को परीक्षाफल घोषित होने पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बेटियों ने सर्वोच्चता पाई है। गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोपा के सब्जी विक्रेता सुनील साह की पुत्री आरती कुमारी ने 470 अंक लाकर पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है। गृहिणी मां उर्मिला देवी की तीन बेटियों मे आरती सबसे बडी है।वह विद्यालय की नियमित छात्रा रही है।उसने इंटर कला की तैयारी स्वअध्याय व आनलाईन क्लास पी डब्ल्यू से की है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के गुरुजनों को देती है।वह आईएएस बनना चाहती है।आरती पढ़ने में काफी कुशाग्र है।वह योगी बाबा क्विज क्लब के प्रतियोगिता का जिला टॉपर भी रह चुकी है।वही पियानो ग्राम की सना परवीन ने 337 अंक प्राप्त किया है,वह आईएएस बनना चाहती है।वह राम जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साधपुर बल्ली की छात्रा है।वही देवरिया ग्राम की साक्षी कुमारी पिता राजकुमार शर्मा को 408अंक प्राप्त हुआ है।वह गांधी स्मारक कोपा की छात्रा है।संवरी जलालपुर के शंकर दयाल सिंह बालिका उच्चतर माध्यमिक की पलक कुमारी ने 449 अंक प्राप्त कर पूरे जिले में दूसरा स्थान पाया है।नून नगर के राजेंद्र सिंह की पुत्री पलक आईएएस बनना चाहती है। विद्यालय की छात्रा एनिमा कुमारी पिता अजीत सिंह ग्राम बेलकुंडा ने विज्ञान में 419 अंक प्राप्त की है। वह सेना में पदाधिकारी बनना चाहती है। ऋषा रानी पिता सुबोध कुमार ने 409 अंक प्राप्त किया है। वह डॉक्टर बनना चाहती है।वही झुन्नु कुमारी पिता प्रेमचंद सिंह ग्राम भटकेश्वरी ने विज्ञान में 406 अंक प्राप्त किया है।वह डॉक्टर बनना चाहती है। विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि हमारे विद्यालय के 15से अधिक छात्राओं का 80%से अधिक मार्क्स आया है।उन्होने विद्यालय की सुदृढ एकेडमिक व्यवस्था को इसका श्रेय दिया है।




Recent Comments