
दैनिक खोज खबर/सोनपुर। बिहार में लड़क़े से कम नहीं है लड़कियां. हौसला और दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो निश्चित ही अपनी मुकाम पर कोई भी पहुंच सकता है. विगत कुछ वर्षों से महिलाएं पुरुषो से ज़्यदा हर कार्यों में और हर मुकाम पर पहुंच रही है। ऐसा ही इस बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम आते ही कहीं खुशी तो कहीं गम देखी गई है। राज्य व जिले में प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान लाने वाले विद्यार्थियों से लेकर उनके अभिवावक और गुरुजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है. राज्य में तिसरे जबकि जिले में प्रथम स्थान लाने वाले सोनपुर प्रखंड के कसमर पंचायत निवासी उमेश सिंह और बबिता देवी के पुत्री,भजन सिंह आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कसमर की छात्रा सानिया कुमारी इंटर कला संकाय में पूरे बिहार राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.सानिया कुमारी का 470 अंक प्राप्त हुआ है। ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी और मुश्किलों से जूझती हुई सानिया कुमारी अपने माता पिता को इस सफलता का श्रेय देती है. सानिया कुमारी मैट्रिक में भी जिले के नाम रौशन की थी. इस बार भी सारण जिला का नाम रोशन की है. सानिया कुमारी के रिजल्ट आते ही घर क़े सदस्यों व क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। सानिया ने बताई कि उसका मकसद है यूपीएससी की तैयारी में सफलता प्राप्त करना। उसने बतायी कि उसने इंटरमीडिएट में पढ़ाई ऑनलाइन क्लास कर राज्य में तिसरे स्थान पर है जबकि सीरियल नंबर 6 वां स्थान पर नाम अंकित है. राज्य में 470 अंक तीन विधार्थियो ने लायी है। इस सफलता का श्रेह अपने माता पिता बहन क़े साथ अपने गुरुजनो को दी है.सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि,बुद्धिजीवियों ने उसे शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।




Recent Comments