दो पिस्टल, एक कट्टा दस जिंदा कारतूस के साथ दस बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दैनिक खोज खबर/अमनौर(सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर अमनौर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्यासपुर चेंवर में रविवार की शाम छापेमारी कर मौके से चार बदमाशों को एक पिस्टल, एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस को चकमा एक फरार हो गया. अमनौर  पुलिस ने बताया है कि गुप्त  सूचना मिली थी कि पांच छ: की संख्या में कुछ संदिग्ध लोग पिस्टल जैसे हथियारों के साथ एक साथ बैठकर प्लानिंग कर रहे हैं उसके बताये गये स्थान पर छापेमारी की गई जहां डकैती की योजना बना रहे बदमाशों को को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए युवकों से पूछताछ की गई तो उनलोगों द्वारा बताया गया कि भागने वाला सोनू कुमार द्वारा उक्त समानों की आपूर्ति करायी जाती है. जिसके निसंदेही पर सोनू सहित छ: अन्य लोगों को अलग स्थानों से पकड़ा गया जिसके पास से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पकड़े गये लोगों में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर ठेकही गांव निवासी अंशु कुमार सिंह उर्फ सुखल, मढ़ौरा खुर्द गांव निवासी सुमित कुमार, हसनपुरा गांव निवासी हरेश कुमार, मढ़ौरा खास गांव निवासी राहुल कुमार, भावलपुर गांव निवासी सोनू कुमार, गोपालगंज जिला के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के  दिघवा- दिघौली गांव निवासी रामनाथ साह, पानापुर थाना क्षेत्र के अरुण कुमार महतो, मशरख थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी दिनेश कुमार शर्मा, तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी विक्कू कुमार उर्फ आशीष तथा अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर पुरवारीपट्टी निवासी प्रियांशु कुमार का नाम शामिल है. जिनके पास से  दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस,  एक फ़ोल्डेड चाकू एवं सात मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

गिरफ्तार बदमाशों का अपराधिक इतिहास :

  1. अंशु कुमार सिंह उर्फ सुखल का मढ़ौरा थाना में  21-12- 2024, 4-1-2025, 31- 1- 2025 तथा अमनौर  थाने में 6-1-2025 को कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है.
  2. सुमित कुमार का अमनौर थाना में 24- 10- 2024, मढ़ौरा थाना में  9-2-22, 31-8- 23 , 29- 7- 2024 तथा 30- 6- 2024 को आर्म्स एक्ट सहित कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है.
  3. राहुल कुमार का  मढ़ौरा थाना में 22-12-23 तथा 15- 5- 2024 को कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है.
  4. दिनेश कुमार शर्मा का मशरख थाना में 25-1-2024 को कई धाराओं में अपराधिक मामले दर्ज हैं.
    छापेमारी दल में  मुख्य रूप से थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, पु0अ0नि0 अख्तर खान, प्र0पु0अ0नि0 आयुष कुमार, स0अ0नि0 हरेन्द्र सिंह,स0अ0नि0 सूचित कुमार, सिपाही रवि राज रंजन, विकास कुमार, चौकीदार अरुण कुमार राय, सरोज राय थे.
    थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.