दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा। पंचायत सरकार भवन के निर्माण में रंगदारी मांगने और नहीं देने पर मारपीट का एक मामला प्रकाश में आया है। मामले में ठेकेदार पोझी निवासी प्रवीण कुमार कन्हैया ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में रामचक निवासी पप्पू कुमार, ऋषि देव राय, वैदापुर निवासी बैजनाथ सिंह को आरोपित किया है‌ प्राथमिकी में कहा है कि उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया और रिसीव करने पर 10 लाख रुपया मांगी गई। रुपया नहीं देने पर काम को बंद करवा देने की धमकी दी गी। इसको लेकर जब वह ओल्हनपुर में बन रहे पंचायत सरकार भवन पर पहुंचा तो देखा कि सभी आरोपी वहां पहले से बैठे है। सभी मजदूरों से गाली गलौज कर रहे थे। जब उसने आरोपियों से इसका कारण पूछा तो बैजनाथ सिंह ने 10 लाख रुपया मांगा। जब वह बोला कि आपको रुपया क्यों दे तो सभी उसके पास पहुंच गए। सभी इसके पॉकेट से 80 हजार रुपया निकाल लिए। हल्ला करने पर लोगों ने जूट कर बीच बचाव किया। पीडितने में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।