सारण :मढ़ौरा में मानव शृंखला तैयारी की समीक्षात्मक बैठक में बीडीओ ने अटूट शृंखला निर्माण में भागीदार बनने की अपील 
#मनोकामना सिंह  

मढ़ौरा (सारण)
स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के नजदीक स्थित के पी हाई स्कूल शिल्हौरी  में 21 जनवरी की प्रस्तावित मानव शृंखला की तैयारी की समीक्षात्मक बैठक हुई ।शुक्रवार को एसडीओ की अध्यक्षता में आहूत  बैठक  का संचालन बीडीओ बी.बी. पाठक ने किया । बैठक में उपस्थित प्रथामिक और मध्य विद्यालय के शिक्षक रसोइया , पंचायत सचिव , आवास सहायक , मनरेगा कर्मी , आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका , स्वास्थ कर्मीजीविका , पी डी एस  सहित अन्य सरकारी और अर्ध सरकारी महकमें के कर्मी शामिल हुये । शिक्षकों को बीडीओ ने निर्देश दिया की वर्ग 6 से 8 तक के छात्र छात्रओं को अपने अभिभावक से अनुमति लेकर मानव शृंखला में आयेंगें । जिसके लिये सभी शिक्षक छात्र छात्रओं को अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये प्रेरित करेंगे  । बीडीओ ने  सभी कर्मीयो से अटूट मानव शृंखला के लिये स्वयं और आम जनों को प्रेरित करेंने की अपील की  और अपनी उपास्थिति अपने आवंटित स्थान पर सुनिश्चित करेंगे । इस मौक़े पर प्रमोद कुमार सिंह  सहित कई विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल थे ।