
तीस लाख की लागत से निर्मित पांच छठ घाटों का सांसद सिग्रीवाल ने किया उद्घाटन
तरैया(सारण)27.02.2019:
प्रखंड के पाँच गाँवो में लगभग 30 लाख की लागत से निर्मित पाँच छठ घाटों का उद्घाटन बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया।

भलुआ, नारायणपुर,लौवा,बगही हरखपुर और सरेया वसंत में निर्मित छठ घाट का उद्घटान सांसद ने किया।
सरेया वसंत गाँव में मही नदी तट पर साढ़े छह लाख रुपये की लागत से निर्मित छठ घाट के
उद्घटान के मौके पर सांसद ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुये कहा कि सैनिकों के बलिदान खाली नही गया।पीएम ने एक एक आतंकवादियों से गिन-गिन कर बदला ले लिया।भारत ने इस सर्जिकल स्ट्राइक से यह साबित कर दिया है कि हम किसी को छेड़ेंगे नही और जो हमे छेड़ेंगे उन्हें हम छोड़ेंगे भी नहीं।उक्त मौके पर भाजपा नेता संजय सिंह, श्याम सुंदर सिंह, विश्वकर्मा सिंह, अमरनाथ सिंह, दिलीप राम,राजू आनंद व मौजूद थे।धन्यावद ज्ञापन श्याम सुंदर सिंह ने किया।ईधर चंचलिया पंचायत के भलुआ बाजार पर आयोजित शत चण्डी महायज्ञ में भी सांसद ने भाग लिया तथा यज्ञ के रामलीला मंच सह प्रवचन मंच का उदघाटन किया।उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता,अजय राय,धर्मेन्द्र यादव व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments