पानापुर( सारण) थाना क्षेत्र के टोटहां जगतपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया गया।घायल दंपति का उपचार पानापुर में पीएचसी में किया गया।बताया जा रहा है कि रहा है टोटहां जगतपुर गांव निवासी राजेश्वर साह एवं बिजेश्वर साह आपस में पट्टीदार है।रविवार की राजेश्वर साह की पत्नी लालमति देवी अपनी भैस को खाने के लिए नाद पर बांधी थी वही बगल में बिजेश्वर साह का चूल्हा था जो भैस के पैर से लग कर टुट गया इसी बात को लेकर दोनों पट्टीदारों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में राजेश्वर साह एवं उनकी पत्नी लालमति देवी गंभीर रुप से घायल हो गए जिनका उपचार पानापुर पीएचसी में किया गया।