एकमा में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन पर पथराव किया, इंजन पर जमाया कब्जा
विनीत कुमार, एकमा
एससी एसटी एक्ट में हुए हालिया संशोधन से आक्रोशित लोगों ने एकमा स्टेशन पर पहुचकर जम कर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्टेशन मास्टर कार्यालय में भी घुसकर ट्रेनो का परिचालन बाधित करने का प्रयास किया।
हाथ मे बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने एकमा छपरा मुख्य मार्ग पर नारेबाजी की।

वही छपरा से भटनी जानेवाली 55115 सवारी गाड़ी के इंजन पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा जमाया व रेल यातायात को बाधित किया। प्रदर्शनकारियों के हंगामे के कारण उक्त सवारी गाड़ी एकमा स्टेशन पर करीब आधे घण्टे तक खड़ी रही। वही प्रदर्शनकारियों ने गोरखपुर से चलकर हटिया जानेवाली 15028 डाउन मौर्या एक्सप्रेस को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे ऐसा करने में असफल रहे।

तभी पीछे से आ रही गोरखपुर पाटलिपुत्र सवारी गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। हालांकि इस पथराव में किसी के घायल होने की सूचना नही है। समाचार प्रेषण तक 55008 डाउन गोरखपुर पाटलिपुत्र सवारी गाड़ी एकमा स्टेशन पर ही खड़ी थी।

वही रसूलपुर बाजार में भी प्रदर्शनकारियों ने रसूलपुर चौक के निकट छपरा सिवान मुख्य मार्ग व रसुलपुर चैनपुर मार्ग को जाम किया है।