
सड़क दुर्घटना मे दो की मौत दो घायल,
“दैनिक खोज खबर” सहोदरा संवादाता रामायण कुमार की रिपोर्ट :-मैनाटाॅड प्रखण्ड के मानपुर थाना से एक किलोमीटर दुर पुरैनिया गांव के समीप तेज गति से आ रही ट्रेक्टर ने बाइक सवार को रौंदा भतीजी की मौत चाचा चाची घायल ।
थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव के समीप लापरवाह चालक ने बाइक सवार को रौंद दिया । घटना स्थल पर ट्रेक्टर पलटने के कारण चालक समेत दो लोगो की मौत हो गई । वही बाइक सवार रविन्द्र सहनी एंव उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये ।दोनो पति-पत्नी को तुरन्त प्राथमिक उपचार के लिए बेतिया भेजा गया घटना के सुचना पर थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर बताये कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया भेजा जा रहा है। परिजन के आवेदन प्राप्त होते ही वाहन मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रसर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।





Recent Comments