मढ़ौरा(सारण) ।
नगर के सब्जी बाजार स्थित दुकानदार से किराया मांगने पहुंची महिला को दुकसनदार ने मारपीट कर जख्मी कर दिया । मामले में जख्मी महिला मांझी थाना निवासी ललन सिंह की पत्नी कमलावती देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में दुकानदार राजकुमार प्रसाद सिंह, बिट्टू कुमार, अमित कुमार, राजकुमार प्रसाद सिंह की पत्नी मंजू देवी, कृष्णा सिंह, अभिमन्यु कुमार, सोनू कुमार को आरोपित किया है । प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि उसे मढ़ौरा खुर्द सब्जी बाजार में मायका के बंटवारे में एक दुकान मिला है । उक्त दुकान में पूजा साड़ी सेंटर नामक एक दुकान किराये पर चलता है । जिसे उसने डेवढ़ी निवासी राजकुमार प्रसाद सिंह को किराया पर दिया है । पहले राजकुमार प्रसाद सिंह उसे या उसके पति को किराया देते थे लेकिन दो-तीन वर्ष से किराया देना बंद कर दिए थे । शनिवार को वह मढ़ौरा खुर्द सब्जी बाजार आकर दुकान का किराया मांगने पहुंची थी । इससे नराज आरोपियों ने उसे बेपर्द करने का प्रयास किया और मारपीट की । मारपीट में वह बुरी तरह जख्मी हो गई उसका इलाज मढौरा रेफरल अस्पताल में कराया गया।




Recent Comments