छपरा. भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने कहा है कि कोरोना वायरस से निबटने के लिए छिड़े जंग में शामिल गरीबों के लिए केंद्र सरकार का 1.70 लाख करोड़ का पैकेज आजाद भारत में राहत का सबसे बड़ा फैसला है। इसमें समाज के हर तबके का ख्याल रखा गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आग्रह पर प्रदेश अध्यक्ष ने हम सभी को यह जिम्मेवारी दी हैं की हम सब अपने आस पास रहने वाले वैसे लोगो को जो रोज कमाकर रोज खाते है वे भूखे नही रहे इसके लिये प्रत्येक कार्यकर्त्ता पांच पैकेट भोजन प्रतिदिन उपलब्ध करावे ।इसके लिये सभी मण्डल अध्यक्षों को सुचना जिला अध्यक्ष ने किया है की बूथ अध्यक्ष अपने बुथों की व्यवस्था करें ताकि कोई भूख नहीं रहें। इसके साथ सरकार ने जो राशन देने की बात की हैं उसकी व्यवस्था भी समुचित हो सके इस पर प्रशासन से बात करते रहे हैं और क्रियान्वयन की प्रगति बतावे खाद्य सामग्री की कला बाजारी नहीं हो इसपर भी ध्यान रखना है। कहिं कोई ऐसी बात आती है तो प्रशासन को सूचित करें या मुझे सूचित करें।
इस महामारी से निबटने के लिए अपने जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्र में आईसीयु और ऐसी सुविधा उपलब्ध हो जाएँ इसके लिये अपने दोनों सांसदों ने अपनेंं सांसद निधि कोष से राशि उपलब्ध कराया है। छपरा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने एक करोड़ और महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने डेढ़ करोड़। इसके लिये स्वयं और छपरा की जनता की और से मैं दोनों सांसदों का आभार व्यक्त करता हूँ और जिला प्रशासन से से आग्रह करता हूँ की आप सब व्यस्त है लेकिन उसी व्यस्तता का यह भी हिस्सा है इसे भी शीघ्रता शीघ्र जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में उपलब्ध करा दिया जाय।सांसद निधि को इस आपदा के समय इसमें उपयोग करने की अनुमति दिलवाने के लिये मैं प्रदेश अध्यक्ष का कोटिशः आभार व्यक्त करता हूँ।
श्री शर्मा ने कहा कि पूरा देश कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ 21 दिनों तक घर से न निकलने की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के साथ है। संकट की इस घड़ी में भी प्रधानमंत्री की नजर समाज के अंतिम व्यक्ति तक है। किसानों के खाते में 2000 डालना, 20 करोड़ महिला जन धन खाते में तीन माह तक 500-500 तक डालना, मनरेगा में कार्यरत मजदूरों की मजदूरी-राशि में वृद्धि, कोरोना के खिलाफ चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहे महायोद्धाओं के लिए 50 लाख का बीमा कवरेज, उज्ज्वला योजना के तहत निर्धन महिलाओं को तीन माह तक निःशुल्क गैस सिलेंडर आदि कुछ ऐसे राहत का फैसला केंद्र सरकार ने किया है जो देश के इतिहास में गरीबों के लिए पहले कभी नहीं किया गया था सबसे महत्वपूर्ण प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत गरीबों के घर भोजन को सुनिश्चित करना रहा जिसके तहत अगले तीन महीने तक पांच किलो अतिरिक्त गेहूं या चावल और एक किलो दाल का प्रावधन है। इसका फायदा 80 करोड़ लाभार्थी को मिलेगा। बिहार वासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को इस ऐतिहासिक फैसले के लिए आभार और बधाई।श्री शर्मा ने कहा कि इसी प्रकार बिहार सरकार ने आज अन्य राज्यों में प्रवासी बिहारियों व दिहाड़ी पर काम करने वालों के रहने खाने व विद्यालयों में पड़ाव के लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा की है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को इसके लिए साधुवाद। केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार कोरोना संकट के मद्देनजर गरीबों के हित का ख्याल रख उन्हें हर सम्भव सुविधा प्रदान करने की दिशा में सचेष्ट एवम तत्पर है।


भारतीय जनता पार्टी सारण के जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा 1.70 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई हैं जो सराहनीय हैं।किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 8.69 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये की पहली किस्त अप्रैल के प्रथम सप्ताह में। 80 करोड़ लाभार्थियों को पीडीएस के माध्यम से तीन माह तक पांच किलो गेहूँ या चावल और एक किलो दाल मुफ्त। प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मचारी को 50 लाख रुपये का चिकित्सा बीमा। मनरेगा के अंतर्गत दैनिक मजदूरी 182 रुपये से बढाकर 202 रुपये हुआ, पांच करोड़ परिवार को लाभ। 20 करोड़ जनधन खाताधारक महिलाओं को 500 रुपये अगले तीन माह तक दिए जाएंगे। 8 करोड़ घरों में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत तीन महीने तक मुफ्त गैस सिलिंडर की आपूर्ति।
गरीबों के लिए 80 करोड़ गरीब परिवारों को अगले 3 महीने तक अतिरिक्त 5 किलो चावल या 5 किलो गेहूं और 1 किलो दाल मिलेगी।महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री जनधन खाताधारक महिलाओं को अगले 3 महीने तक 500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को अगले 3 माह में 3 मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेंगे।अत्रदाताओं के लिए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को अप्रैल माह में 2,000 रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे।स्वयं सहायता समूहों के लिए स्वयं सहायता समूहों को बिना संपत्ति गिरवी रखे ऋण लेने की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की गई हैं।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना कोरोना वायरस के खतरे के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे कमजोर वर्गों की मदद के लिए 17 लाख करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया गया हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोरोना महामारी से लड़ रहे 22 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को 50 लाख रुपये का बीमा लाभ मिलेगा।कम वेतन और संगठित मजदूरों के लिए 100 से कम कर्मचारी संगठनों में काम करनेवाले, 15 हजार से कम मासिक वेतन वाले कर्मचारियों का 24% पीएफ वहन करेगी सरकार।नौकरी पेशा लोग कोरोना आपदा के दौरान पीएफ फंड से 75% राशिया 3 माह का वेतन,जो भी कम हो निकाल सकेंगे।1अप्रैल से मनरेगा के वेतन में 20 रुपये की बढ़ोतरी।वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग और विधवाओं के लिए
विधवाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को अगले 3 महीने के लिए1,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।