
पानापुर(सारण). शुक्रवार को कोरोना वायरस को ले लाकडाउन के 5वें दिन थानाक्षेत्र में पुरी तरह शांत रहा।लोग अपने अपने घरों में अपने परिवार के साथ बंद दिखे।थानाक्षेत्र के पानापुर सहित सभी बाजारों में आवश्यक वस्तुओं तथा दवा,फल,सब्जियों तथा किराना दुकान के अलावे कोई अन्य दुकान नहीं खुले।आम से लेकर खास तक सभी लोगों में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता है।तथा लोग बीना जरूरत घरों से बाहर नहीं निकल रहें हैं ।लेकिन इसी बीच आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से लोग परेशान हैं ।एक तो आमदनी नहीं हो रही है उसपर से उधार भी नहीं मिल रहा तथा कीमतें बढ़ती जा रहीं हैं ।सरकार द्वारा वस्तुओं की कीमतें निर्धारित करने के बावजूद दुकानदारों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है ।सबसे ज्यादा प्रभावित वे लोग हैं जो प्रतिदिन मजदूरी करके हीं आपने परिवार का भरण पोषण करते।
लाॅकडाउन से विद्यार्थी अधिक परेशान-
पुरे देश में कोरोना को ले किए गए लाॅकडाउन से सबसे अधिक प्रभावित विद्यार्थी हुए हैं ।कितने हीं बेरोजगार युवक युवतियां नौकरियों के लिए आवेदन दिए थे।जबकि कई विद्यार्थीयों की परीक्षा नहीं हो पाई ।साथ हीं परीक्षा परिणाम में भी देरी हो रहीं है।नये सत्र की पढ़ाई को लेकर विद्यार्थी परेशान हैं तथा अपने-अपने घरों में लाॅकडाउन है ।




Recent Comments