एक शराब धंधेबाज समेत तीन गिरफ्तार

#परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : स्थानीय पुलिस ने सोमवार को एक शराब धंधेबाज सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज थाना क्षेत्र के छक्का टोला गांव निवासी प्रेम प्रकाश शर्मा है, जबकि मारपीट के आरोपी थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार बड़हरिया निवासी आबिद कुरैशी है। वहींएक आरोपित गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के धर्मी हाता गांव निवासी गोविंद कुमार है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों व्यक्ति को जेल भेज दिया गया।
———–