सीवान. नगर थाना क्षेत्र के इंटरनेशनल होटल के सामने से एक पचरुखी आइसीडीएस कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया. इस मामले में सरांय ओपी थाना क्षेत्र के चांप गांव निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर वृजनंदन पंडित ने नगर थाना में बाइक चोरी करने के लिये आवेदन दिया है. जिसमें कहा है कि मैं होटल में आइसीडीएस अंतर्गत सेविकाओं को मोबाइल कंफ्रीगेशन कार्य करने के लिये होटल के ऊपर गया था. कुछ देरे बाद मेरे मन में आया कि अपनी बाइक जाकर देख लू कि वहां है कि नहीं, अभी मैं जैसे ही नीचे आकर देखा तो मेरी बाइक चोरी हो गयी थी. बाइक का नंबर बीआर 29एम 1481 है. उन्होंने पुलिस से जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.
————-




Recent Comments