गुठनी(सिवान)। गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर करेजी गांव के समीप हुयी सड़क हादसे में गुठनी से मैरवा जा रहे दो युवकों की मौत हो गई वहीं दुर्घटना की कारण बनी नीलगाय की भी मौके पर मौत हो गयी।इस हादसे में मौत के शिकार दोनों युवक गुठनी के तेनुआ स्थित स्टार कम्प्यूटर के मालिक व कर्मचारी है। इनकी पहचान स्टार कंप्यूटर के मालिक सह गुठनी बाजार निवासी नमिलाल मद्धेशिया के पुत्र विशाल कुमार (27 वर्ष) तथा दूसरे की पहचान श्रीकलपुर गांव निवासी कृष्णा तिवारी के पुत्र शिवम तिवारी के रूप में हुयी है।शिवम अपने नाना के घर तेनुआ में रहकर स्टार कंप्यूटर में आपरेटर का काम करता था।घटना सोमवार दोपहर उस समय हुई जब दोनों युवक लैपटॉप व उसका चार्जर बनवाने मैरवा जा रहे थे और गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर करेजी गांव के सामने नीलगाय जानवर तेजी से सड़क पार करते समय अचानक बाइक से टकरा गई।नीलगाय व बाइक सवार युवकों की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों सहित नीलगाय की भी मौत मौके पर हो गयी।ग्रामीणों ने बताया दोनों युवक बाइक से मैरवा की तरफ जा रहे थे कि अचानक नीलगाय सड़क पार करते वक्त उनलोगों पर जम्प लगा दी।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गुठनी थाना को दी और मौके पर पहुंचे एएसआई शिवमंगल पासवान ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवकों को बोलेरो से गुठनी अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।दोनों युवकों के पहचान में घंटो लग गये और शोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने और मृतक के पॉकेट से मिले चेक के आधार पर हुई।पहचान होते ही दोनों युवकों के परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुच गये।परिजनों के बिलाप से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया।थाना के एसएसआई शिवमंगल पासवान,मोहन पासवान व राजेश कुमार ने दोनों शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये सीवान भेजने का कोशिश किया तो क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों ने प्राकृतिक आपदा से मिलने वाली सहयोग राशि को देने के बाद शव को ले जाने की मांग रखा।ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक सत्यदेव राम भी पहुंच गये।

सीओ ने दिया आपदा राशि का चार लाख का चेक

गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर करेजी गांव के समीप हुये सड़क हादसे में मौत के शिकार विशाल मद्धेशिया के परिजनों को सीओ शम्भूनाथ राम ने प्राकृतिक आपदा कोष से चार लाख का चेक दिया। वहीं दूसरे युवक के परिजनों को 20 हजार का चेक दिया गया। सीओ व सीआई तारकेश्वर पाण्डे ने प्रखण्ड प्रमुख कामोद प्रसाद नारायण उर्फ सुबोध सिंह के हाथों मृतक के आश्रितों को चेक दिलवाया।