शेरपुर बूथ संख्या 206 पर दो पक्षों में भिड़ंत, प्रशासन की सतर्कता से शांत हुआ मामला
परवेज़ अख्तर/सिवान :
दरौंदा विधान सभा उप चुनाव के दौरान बूथ संख्या 206 शेरपुर राजकीय विद्यालय पर दो बजे अपराह्न में दो राजनीतिक कर्ताओं के बीच मामला तू-तू, मैं-मैं से बढ़ कर मारपीट में तब्दील हो गयी. प्रशासन के सख्ती के मामला शांत हुआ. बताया जाता है एक दल के लोग आम वोटर को चुनाव चिन्ह बता रहे थे, जिससे दूसरे दल के कार्यकर्ता भड़क गए. गरमा-गरमी माहौल देख लोगों ने प्रशासन को फोन कर दी. बिना देर किए महाराजगंज अनुमंडल के एसडीओ, मंजीत कुमार, एसडीपीओ हरीश शर्मा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. प्रशासन के पहुचने पर एकत्रित भीड़ तितर-बितर होकर घटना स्थल से पलायन कर गयी. लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया.
—————-