रघुनाथपुर(सारण). हथियार के बल पर जबरन अगवा की गई हरनाथपुर की युवती को झारखंड से बरामद किया गया है. सूत्रों के अनुसार झारखंड पुलिस ने एक आरोपित को भी हथियार के साथ पकड़ा गया है. पुलिस इसकी पुष्टि अभी नहीं कर रही है. हालांकि कहा जा रहा कि स्थानीय पुलिस बरामद युवती को लाने झारखंड के लिए निकल गई है.