मध्यवर्गीय परिवारों में रोजी-रोजगार ठप होने से परिवार का गुजर-बसर करना कठिन
तरैंयाँ के भटगाईं पंचायत में जरुरतमंदो के बीच खाद्य सामग्री बँटी

तरैंयाँ ( सारण ):- मजदूरों और असहायों के साथ साथ मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए भी अपने परिवार का भरण-पोषण करना काफी कठिन होता जा रहा है क्योंकि तकरीबन सभी परिवारों के कमाने वाले सदस्य बाहर प्रदेशों से घर को लौट आये हैं वहीं हरेक परिवारों की संख्या लगातार बढती जा रही है । उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने तरैंयाँ प्रखंड के भटगाईं पंचायत के गांवों में खाद्य सामग्री वितरण के दौरान कही । वहीं संगम बाबा ने कहा की सरकार द्वारा गाँवों में प्रवासी मजदूरों के लिये रोजगार को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आने वाला दिन बहूत कठिन होगा । वहीं शनिवार को संगम बाबा ने भटगाईं पंचायत के बिचला टोला, वृत्त, दक्षिण टोला, मठिया टोला में खाद्य सामग्री के सैकड़ों पैकेट का वितरण किया । मौके पर भटगाईं पंचायत के सरपंच सुनील तिवारी, मंटु तिवारी, विवेक तिवारी, उमेश सिंह, बिरेन्द्र सिंह, राजू पाठक, साजन तिवारी, कृष्णा महतो, विकास सिंह, पप्पू ठाकुर, अंकेश तिवारी, अरुण राय, हरिशंकर पाठक, हरिकिशोर सिंह, रामगुलाम साह, रामेश्वर सिंह, सुनील सिंह, अभिषेक सिंह मौजूद थे ।




Recent Comments