
मृतिका के शव को घर ले जाने के लिये अस्पताल ने नहीं दिया एम्बुलेंस,शव को ठेले पर रख घर ले गये परिजन
👉अतिक्रमण के वजह से नाला जाम,अस्पताल परिसर में कमर तक जलजमाव
रघुनाथपुर (सिवान) ।बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय का गृह जिला सीवान है।इसके बावजूद जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत सबसे खराब है।इलाज व दवा तो दूर की बात है यहां तो मरने के बाद भी मृतिका के शव को घर तक नहीं पहुंचाया जाता है।शुक्रवार को एक ऐसा ही नजारा रघुनाथपुर में देखने को मिला।रघुनाथपुर निवासी लौटन साह की 75 वर्षीय फूल कुमारी देवी को इलाज के लिए परिजनों ने रेफ़रल अस्पताल में ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतिका के शव को घर ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने एम्बुलेंस देने से साफ मना कर दिया।जिस कारण ठेले पर लादकर मृतिका के शव को परिजन घर ले गए।बताते चले की जलनिकासी का मुख्य द्वार नाले की जमीन अतिक्रमित होने की वजह से रेफ़रल अस्पताल परिसर में कमर बराबर जलजमाव है।इस कारण मृतिका के परिजन इलाज हेतु ठेला पर ले गए थे।जलजमाव काफी होने के कारण अस्पताल में कोई गाड़ी नही जा रही है।मालूम हो कि रघुनाथपुर विधानसभा के सम्भावित प्रत्यासी,रघुनाथपुर पंचायत के मुखियापति व रघुनाथपुर पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने निजी खर्चे से नाले की सफाई करायी है जो नाकाफी है।नाले की सफाई से पानी गिरना शुरू हुआ है।




Recent Comments