कुचलने के बाद 10 मीटर तक घसीटाता रहा छात्र

मढ़ौरा(सारण)।भकुरा – शिवगंज पथ पर सलिमापुर और असांव गांव के बीच एक अज्ञात ट्रक के कुचल देने से 14 वर्षीय छात्र की मौके पर मौत हो गयी । वाहन इतनी रफ्तार में थी की कुचलने के बाद करीब 15 मीटर तक किशोर को गाड़ी के साथ घसीटती रही । मृतक असांव गाव निवासी संजय कुमार राम का छोटा पुत्र 14 वर्षीय अमर कुमार बताया गया है। अमर मैट्रिक का का छात्र था, वह सुबह साढ़े पांच बजे के करीब घर से कोचिंग क्लास के लिये निकला था । घर से निकल कर भकुरा शिवगंज रोड से होकर जा रहा था । तभी असांव सलिमापुर के पास तेज रफ्तार मे आ रही एक अनियंत्रित हैवी वाहन ने कुचल दिया । छात्र की मौत की सूचना मिलने पर परिजन रोते विलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे । धीरे धीरे ग्रामीणों की भीड़ जमा हने लगी वही घटना की सूचना पर गौरा ओपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी । किशोर की पहचान असांव गाव निवासी संजय कुमार राम का छोटा पुत्र 14 वर्षीय अमर कुमार के रुप में की गयी है ।

घर से निकलते ही पंद्रह मिनट में मौत की खबर आ गयी :

अमर सुबह साढ़े पांच बजे के करीब घर से कोचिंग क्लास के लिये निकला था । अमर के घर से निकलने के पंद्रह मिनट बाद ही मौत की सूचना से परिजनों में मातम छाया गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय अमर कुमार उच्च विद्यालय मढ़ौरा में मैट्रिक का छात्र था । उसका बड़ा भाई 16 वर्षीय मदन कुमार भी था जो इंटर का छात्र है। दोनों भाई प्रतिदिन की तरह गांव के छात्रों के साथ घर से
लेरुआ कोचिंग क्लास के लिये निकले थे। उनके साथ उसी गांव के दो अन्य छात्र भी थे । बाकी के छात्र अमर से आगे आगे चल रहे थे । अमर पीछे, अपनी साइकिल के कैरियर में किताब कॉपी दबाये जा रहा था । अभी मुख्य पथ से दो सौ मीटर आगे ही बढ़ा था, तभी सामने से आ रही अनियंत्रित हैवी वाहन ने उसे कुचल दिया और घसीटते हुए आगे तक ले गई। किशोर अमर की घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।