
पूर्व विधायक पुत्र का निधन,शोक में क्षेत्रवासी
जीरादेई(सिवान) ।जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रीमती आशा पाठक व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमाकांत पाठक के पुत्र संजय पाठक का निधन शुक्रवार की सुबह हृदय गति रुकने से उनके पैतृक गांव सहुली में हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक,राजनीतिक तथा आमजन ने उनके आकस्मिक व असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। भाजपा नेता विनोद तिवारी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए बताया कि विधायक पुत्र प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहा करते थे।उनका निधन समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उनके निधन पर प्रखण्ड प्रमुख पुष्पा देवी, भाजपा नेता विनोद तिवारी, जदयू के मनोरंजन कुमार पिन्टू, ओबीसी मोर्चा के रामपुकार चौहान, राष्ट्र सृजन के ललितेश्वर कुमार राय, सरोज सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ,सुधांशु शेखर उर्फ बबलू
भाजपा नेता राजीव कुमार बिट्टू सिंह, आयुष पांडेय, अंकु चौबे, शुभम दुबे एमएलसी प्रतिनिधि गोरख नेता, पूर्व प्रमुख जदयू नेता मोहन राजभर, प्पप्पू श्रीवास्तव, सहित स्थानीय लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की।




Recent Comments