बाइक चालक सड़क दुर्घटना में घायल,सदर अस्पताल रेफर
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :
प्रखंड के तरैया-अमनौर मुख्य सड़क एसएच 104 पर देवरिया पेट्रोल पंप के समीप एक बोलेरो ने मोटरसाइकिल चालक को ठोकर मार दिया।जिससे बाइक चालक अफजलपुर केदार राय के 28 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर राय गंभीर रूप से घायल हो गये।जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।वही पानापुर थाना क्षेत्र के टोटाहा जगतपुर गांव निवासी मो.सकीम भी घायल हो गए है।




Recent Comments