डोरीगंज-:
“””””””””””
अवतार नगर पुलिस ने थानाक्षेत्र के अलग अलग स्थानों से 30 लीटर देशी शराब जब्त किया है साथ ही मौके से एक धंधेबाज एवं एक शराबी को भी गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने बताया कि सुचना पर की गयी छापेमारी मे थानाक्षेत्र के रामगढ़ा गाँव से 10 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज मिर्जापुर गाँव निवासी खुबलाल साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया वही उसका सहयोगी रामगढ़ा गाँव निवासी मनोज नट मौके से फरार हो गया जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।
वही थानाक्षेत्र के मनोहर बसंत गाँव से 20 लीटर देशी शराब एवं एक बाइक जब्त की गयी है । मौके से दोनों धंधेबाज राजेश चौधरी एवं पिंटु चौधरी फरार हो गए जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है साथ ही शराब पीकर हंगामा करते एक शराबी डोरीगंज थाना क्षेत्र के कंशदियर गाँव निवासी धनंजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है जिसे जेल भेज दिया गया ।




Recent Comments