मांझी। गांधी जयंती के अवसर पर स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में स्कूली बच्चों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन राजेन्द्र कृषि विश्विद्यालय पूसा समस्तीपुर के कुलपति डॉ आरसी श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान उन्होंने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन से जुड़ी प्रेरक कहानियों से बच्चों का उत्साह-बर्द्धन किया। इस दौरान आयोजित गायन (देशभक्ति गीत) वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता में स्थानीय दलन सिंह उच्च विद्यालय के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गायन में शीतल कुमारी ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय व राजन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में गुड्डू कुमार ने प्रथम, शीतल कुमारी ने द्वितीय व नंदनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में अनुराग तिवारी ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय व रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को साबित किया। जिन्हें कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान व वरीय वैज्ञानिक डॉ अभय कुमार सिंह ने प्रमाण-पत्र आदि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर केंद्र के परिसर में वैज्ञानिकों ने बच्चों के साथ मिल कर फलदार वृक्ष लगाए। कार्यक्रम में डॉ तनुजा जुकरिया, डॉ चंदोला, डॉ पंकज, डॉ केएल रेगर, डॉ सुरेंद्र, डॉ सौरभ आदि मौजूद थे।