डोरीगंज-:
“””””””””””
गाँधी जयन्ती पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन के नायक महात्मा गाँधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रधा सुमन अर्पित की ।

प्रखण्ड के चिरांद गाँव मे प्रखण्ड भाजपा अध्यक्ष हरेश्वर सिंह ने अपने आवास पर स्वतंत्रता आंदोलन के कर्ता धर्ता महात्मा गाँधी की जयन्ती पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया वही प्रखण्ड के मानुपुर जहाँगीर मे स्व गणेश सिंह स्मारक परिसर मे पुर्व जिला मंत्री दिनेश सिंह राजन , डुमरी गाँव मे गरखा विधानसभा भाजपा के चुनाव प्रभारी विपिन सिंह ,राजेश सिंह , मुसेपुर मे शत्रुघन सिंह एवं ठाकुर शंकरदयाल सिंह , मौजमपुर मे मुखिया धनंजय सिंह , डोरीगंज मे महामंत्री मुन्ना साह , बदलु टोला मे महामंत्री अरुण कुमार के नेतृत्व मे महात्मा गाँधी की जयन्ती मनायी गयी ।