
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खां ने डीईसी एवं अल्बेन्डाजोल की गोली खाने का किया अनुरोध
- 20 सिंतबर से शुरू होगा सर्वजन दवा कार्यक्रम
– जागरूकता सम्बन्धी बैनर पोस्टर का हुआ लोकार्पण
सीतामढ़ी। 15 सिंतबर
सीतामढ़ी परिसदन मे बुधवार को मंत्री ,अल्पसंख्यक कल्याण सह प्रभारी मंत्री ,सीतामढ़ी जिला जमा खाँ ने 20 सितम्बर 2021 से प्रारम्भ होने वाले फाईलेरिया नियंत्रणार्थ “सर्व जन दवा सेवन “कार्यक्रम की जागरूकता संदेश को लेकर पोस्टर एवं बैनर का लोकार्पण किया ।उक्त अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा जिलावासियों से अपील की गई कि फाईलेरिया से बचाव के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई दवा , डी ई सी एवं अल्बेन्डाजोल ,20 सितम्बर से आशा कार्यकर्ता द्वारा घर घर पहुँचाया जायेगा ।आप सबों से अनुरोध है कि दवा सभी लोग खायें ,क्योंकि आप स्वस्थ दीखते हैं ,फिर भी आपके शरीर मे फाईलेरिया के सूक्ष्म कीटाणु हो सकते हैं जो 10 साल बाद हाथीपाँव का रूप ले सकते हैं ।
हाथीपाँव का समुचित ईलाज नहीं है लकिन बचाव बिल्कुल आसान है- डी ई सी और अल्बेन्डाजोल की एक खुराक साल मे एक बार।
उक्त अवसर पर उपस्थित सभी माननीय विधायक/ पार्षद गण ने भी सभी जिलावासियों से दवा की खुराक खाने की अपील की ताकि फाईलेरिया से जिला मुक्त हो सके ।
मच्छर से होता है फाइलेरिया
जिला भिबीडी नियंत्रण पदाधिकारी आर के यादव ने कहा पोस्टर सभी आँगन बाड़ी एवं प्रमुख स्थानो पर लगाये जा रहे हैं। मुख्य स्थानो पर होर्डिंग लगाये जा रहे हैं।
आर के यादव कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग हैं । व्यक्ति किसी भी उम्र में फाइलेरिया से संक्रमित हो सकता है ।फाइलेरिया के लक्षण हाथ और पैर की सूजन हाथीपांव हाइड्रोसील अंडकोष का सूजन है। फाइलेरिया के रोकथाम नियंत्रण के लिए डीईसी एवम अल्बेंडाजोल की गोली साल में एक बार सरकार द्वारा मुफ्त में खिलाया जाता है। उन्होंने कहा कि 2 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों के अलावा यह दवा सभी को खिलाई जाएगी। यह दवा खाली पेट नहीं खाना है। दवा स्वास्थ्य कर्मी के सामने ही खाना जरूरी है।उन्होंने बताया कि कभी कभी किसी व्यक्ति को मरते हुए परजीवी के प्रतिक्रिया स्वरूप कभी-कभी सर दर्द ,शरीर में दर्द बुखार उल्टी ,प बदन पर चकत्ते जैसी मामूली प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। इससे घबराना नहीं चाहिए और यह लक्षण स्वतः ही ठीक हो जाते हैं।
उक्त अवसर पर माननीय मंत्री के साथ माननीय पूर्व मंत्री डा रंजू गीता यादव,माननीय विधान पार्षद श्री रामेश्वर महतो,माननीय विधायक,रून्नीसैदपुर, श्री पंकज मिश्रा,माननीय विधायक ,सुरसण्ड ,श्री दिलीप राय,माननीय विधायक,सीतामढ़ी, श्री मिथिलेश कुमार ,जिला ज द यू अध्यक्ष ,श्री सत्येन्द्र कुशवाहा,वरीय ज द यू नेता श्री विमल शुक्ला,निहाल अहमद तथा जिला भी बी डी नियंत्रण पदाधिकारी ,डा रवीन्द्र कुमार यादव व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments