
जदयू नेता के भाई के साथ बदसलूकी व मारपीट की घटना, गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर गले से सोने की चेन भी छीनी
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
प्रदेश जदयू नेता के भाई के साथ अमनौर में बदसलूकी व मारपीट कर गले से सोने की चेन व मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर प्रदेश जदयू के महासचिव प्रियरंजन सिंह सुमित के छोटे भाई प्रेम रंजन उर्फ अमित सिंह ने अमनौर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी है. जिसमें बताया है कि गुरुवार की देर शाम पटना से अपने पैतृक गांव अमनौर थाना क्षेत्र के बलहां अपनी बहन व चाची के साथ एक निजी वाहन से अपने चचेरी बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहा था कि एसएच 73 अमनौर चौक के पास नशे की हालत में एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर गाड़ी रोक बदसलूकी करने लगा जिसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा और कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही मेरे गर्दन से सोने की चेन जिसकी कीमत लगभग अस्सी हजार रुपये की उसे छीन लिया तथा मेरा मोबाइल फोन भी छीन लिया. बहन अनु ने उस व्यक्ति से किसी तरह मोबाइल फोन वापस ले लिया. हालांकि अमित सिंह ने उस व्यक्ति को देखकर पहचाने की बात बताई है. इधर इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि दो माह पूर्व उक्त जदयू नेता के घर बलहां अज्ञात चोरों ने घर में घुस लाखों की सम्पत्ति चोरी कर फरार हो गए थे.




Recent Comments