अलवर से विशेष ट्रेन से छपरा जं. पर आये 1775 प्रवासी

• स्टेशन पर की गयी सभी की स्क्रीनिंग

छपरा । सोमवार को राजस्थान के अलवर से 1775 प्रवासियों काे लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन छपरा जं आयी। छपरा जं पर जिलाधिकारी आैर पुलिस अधीक्षक के द्वारा ट्रेन सेआये श्रमिक बंधुओं की आगवानी की गयी। इसके बाद बारी-बारी से लाेगाें के उतरने का सिलसिला शुरू हुआ। लाेगाें ने अपने धैर्य का परिचय दिया और सभी प्रक्रियाआें का समुचित रूप से पालन किया। प्लेटफार्म पर हीं लाेगाें काे और उनके बैग या थैले काे सैनिटाइज किया गया। इसके लिए टीम लगी हुयी थी। प्लेटफार्म से बाहर निकलने पर सभी की स्क्रीनिंग की गयी जिसके लिए 14 काउण्टर बनाये गये थे आैर सभी काउण्टर पर दाे-दो प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी लगाये गये थे। इसके बाद सभी लोगाें काे जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराये गये फुड पैकेट्स आैर पानी का बोतल दिया गया। इस ट्रेन से कुल 335 नन्हे-मुन्हें प्यारे बच्चे भी आयें। बच्चाें को अलग से बिस्कीट, टॉफी और कुरकुरे का पैकेट दिया गया, तत्पष्चात् लोगाें काे उनके गंतब्य के जिलाें में बसाें के माध्यम से भेज दिया गया। जं पर काफी अच्छी व्यवस्था की गयी थी,छपरा जंक्षन को फुलाें आैर गुब्बारों से सजाया गया था। प्रवासी यात्री छपरा पहुँच कर काफी खुश दिखे। आगंतुकों के द्वारा यहॉ की गयी व्यवस्था काे काफी अच्छा बताया गया। छपरा जं.पर प्रशासनिक पदाधिकारियोंकी टीम भी उप विकास आयुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में पर्यवेक्षण का कार्य कर रही है। इस टीम में निदेशक, डीआरडीए सुनिल कुमार पाण्डेय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रजनीष कुमार एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह शामिल है। छपरा जं पर सिविल सर्जन क ले नेतृत्व में प ूरी मेडिकल टीम आने वोले प्रवासियाें के स्वास्थ्य परीक्षण में लगी हुयी है। सिविल सर्जन माधेष्वर झा के साथडीआईओ एवं डीपीएम, जिला मूल्याकंन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी भानू शर्मा लागातार स्टेशन पर चौकसी वरत रहे हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में परिवहन विभाग के कर्मी लोगोंकाे बसा ें पर बैठाकर उनसे संबंधित प्रखंड के लिए प्रस्थान कराना सुनिष्चित कर रहे हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि आये हुए सारण जिला के सभी लाेगाें काे उनके गृह प्रखंड में बनाये गये क्वारेंटीन कैम्प में भेजा जा रहा है।