क्वारेंटीन से मुक्त हो चुके प्रवासी कामगारों को उनकी प्रतिभा के अनुरुप कार्यो पर लगायें – डीएम

छपरा । जिलाधिकारी सुव्रत कुमार सेन के द्वारा सारण जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के साथ विडियोक्रॉफेंसिग कर बाहर से आ रहे प्रवासी कामगारों को क्वारेंेटीन केंद्र पर उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के साथ-साथ सात निश्चयकी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने बकहा कि वैसे कामगार जो क्वारेंटीन अवधि पूरा करचुके हैं उन्हें उनकी दक्षता के अनुसार सात निष्चय की योजनाओं सहित मनरेगा के कार्यो में लगाया जाय ताकि यही पर उन लोगा ें का े रोजगार मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि नल-जल और पक्की नली-गली की योजना 15 जून तक पूर्ण कराना है । इसे देखते हुए इन कार्यो में तेजी लायी जाय। समीक्षा के पाया गया कि पंचायती राज विभाग द्वारा प्ररारंभ की गये सभी 3734 वार्डो में से 2557 वार्डों में नल-जल का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना से उत्पन्न इस संकट की घड़ी मे सभी पदाधिकारी टीम भावना से कार्य करे। सभी पदाधिकारी जबाबदेही के साथ कार्य करे ं। यह समय सेवा उपलब्ध कराने का है। कही भी किसी को परेशानी नही हो। इसका ध्यान रखा जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी क्वारेंटीन केंद्रों की संख्या बढ़ा लें। प्रत्येक पंचायत में तीन से चार विद्यालयों कोक्वारेंटीन केंद्र के लिए चयन कर लें। वहाँ पर पेयजल, साफ-सफाई बिजलीऔर शौचालय की समुचित व्यवस्था करा दे जिलाधिकारी के कहा कि इन केंद्रों का प्रभारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक होंगे। यहाँ पर रसोइया की व्यवस्था प्रधानाध्यापक ही करेंगे। इसमें स्थानीय जन-प्ररतिनिधियों से भी आवष्यक सहायता लिया जाय। इन केंद्रोंपर आने वाले सभी प्रवासियों को डिग्निटी किट उपलब्ध कराया जाय। जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियो को निर्देश दिया कि डिग्निटी किट, बाल्टी-मग तथा दरी का कम 200 सेट हर समय उपलब्ध रखे। जिलाधिकारी के द्वारा क्वारेंटीन केंद्रों में रहने वाले सभी प ्रवासियों का पंजीकरण करा लेने तथा उनका बैक डिटेल्स तथा आधार संख्या प्राप्त कर का कोविड पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया ताकी क्वारेंटीन कैम्प से उनके जाने के 48 घंटे के अंदर न्यूनतम 1000 रुपये की राशि पीएफएमएस के माध्यम से आपदा प्रबन्ध विभाग के द्वारा उनके खाते में डाली जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि वैसे प्रवासी कामगार जिनका बिहार मे बैंक खाता नही है। उनका खाता शीघ्र खुलवाया जाय। क्वारेटीन कैम्प मे रह रहे बच्चों का पैसा उनके अभिभावको के खाते में डाली जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि दिल्ली एनसीआर, सूरत, अहमदाबाद, मुम्बइ र्, थाणे, पुणे, काेलकता, से आने वाले लोगाें काे प्रखंड स्तरीय क्वारंेटीन केन्द्र मेंरखा जाय तथा इन पर विषेष नजर रखी जाय आैर इन्हें दूसराें से मिलने-जुलने नहीं दिया जाय। जिलाधिकारी के द्वारा लहलादपुर एवं बनियापुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों के कार्यो की प्रसंशा की गयी। इसके अतिरिक्त रिविलगंज, दिघवारा, जलालपुर, गड़खा और मकेर में की गयी अच्छी व्यवस्था पर भी वहाँ के टीम वर्क की सराहना की गयी। विडियोक्रॉफेंसिंग में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और पुलिस अधीक्षक हर किषाेर राय के साथ अपर समाहर्ता डॉ गगन, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा, प्रषिक्षु आईएएस वैभव श्रीवास्तव सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।