पंचम वित आयोग की राशि खर्च कर कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने दिया है आदेश।

पानापुर(सारण)सोमवार को प्रखंड के सतजोड़ा पंचायत की सड़कों का सेंटलाइज का काम शुरू हो गया ।पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह ने इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के उद्देश्य से पंचायत से गुजरने वाली सभी सड़को पर दवा का छिड़काव किया जाएगा ।उन्होंने पंचायत के लोगो से इस विपदा की घड़ी में सावधानी बरतने की अपील की एवं कहा कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का शत प्रतिशत पालन करें एवं अनावश्यक घर से बाहर न निकलें ।उन्होंने इस कार्य मे लगे कर्मियों एवं उपस्थित लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया ।इस मौके पर सरपंच सुदामा शार्मा , वार्ड सदस्य सहित छिड़काव कर्मी उपस्थित थे।