बैठक में चला सदस्यता अभियान पर जोर

परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर(सिवान) : प्रखंड के सभाकक्ष में शुक्रवार को अनुसूचित/ जनजाति कर्मचारी प्रखंड इकाई संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार राम
की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गणेश राम ने कहा कि संघ में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाए और संघ के विकास कार्यों की विशेष जानकारी कर्मचारियों तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई कर्मचारी को नौकरी से संबंधित परेशानी आती हो तो उसे प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों से मिलकर उस कार्य को निपटाया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार रंजन,उपाध्यक्ष टुनटुन कुमार राम, राजपति मांझी, सूरज कुमार मांझी, कमाल अहमद, मनकेश्वर कुशवाहा, आदित्य कुमार राम,
किशोर राम, अरुण कुमार सहित आदि उपस्थित थे।