
मांझी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार व सीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को दो कोविड टीकाकरण रथ के साथ चिकित्सा-कर्मियों की टीम को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिनमें से एक रथ बंगरा पंचायत के मखदुमगंज, लक्ष्मीपुर, नवलपुर, बंगरा, बंगरा बिनटोली गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचा। वहीं दूसरा रथ चेंफुल पंचायत के इमादपुर, रणपटी व चेंफुल गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए रवाना हुआ। जहां कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के साथ टीका भी दिया गया। टीकाकरण रथ रवानगी के मौके पर डॉ विनोद कुमार, डॉ धनंजय कुमार, डॉ मलिक, डॉ जीतेंद्र, हेल्थ एजुकेटर जहीर अहमद, एएनएम उषा कुमारी, ममता कुमारी, सुनीता कुमारी आदि मौजूद थी।




Recent Comments