भोजपुरी एक्टर पवन सिंह सुल्तान के नेतृत्व मे डुमरी अड्डा के तरुण सेवा संघ के मंच पर होगा अनशन-:
डोरीगंज-:
“””””””””””
बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत की मौत के मामले मे न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जाँच की माँग को लेकर भोजपुरी एक्टर सह देशी तड़का फिल्म प्रोडक्शन के ऑनर पवन सिंह सुल्तान के नेतृत्व मे सदर प्रखण्ड के डुमरी अड्डा गाँव स्थित तरुण सेवा संघ के मंच पर 11 जुलाई को आमरण अनशन करेगा।
संयोजक डुमरी अड्डा गाँव निवासी समाजसेवी निखिल सिंह भारद्वाज ने बताया की जिस प्रकार एक्टर सुशांत सिंह राजपुत के मौत मामले मे रोज नए नए खुलासे हो रहे है जिससे उनकी मौत एक साजिश प्रतित हो रही है ।
इस बात को लेकर भोजपुर स्टार अभिनेता पवन सिंह सुल्तान ने इस साजिश का पर्दाफाश करने का निर्णय लिया है और इसके लिए उन्होंने अनेकों बार अपनी आवाज बुलंद की है साथ ही सरकार से इस मामले की जाँच सीबीआई से हो इसकी माँग की है ।
इसी कड़ी मे 11 जुलाई को हमलोगों ने यह निर्णय लिया है कि भोजपुरी एक्टर पवन सिंह सुल्तान के नेतृत्व मे सरकार से मामले की जाँच सीबीआई से हो इसकी माँग को लेकर डुमरी अड्डा गाँव स्थित तरुण सेवा संघ के मंच पर आमरण अनशन , भुख हड़ताल करेंगे । इस अनशन मे जिले के अनेक गणमान्य लोग भाग लेगें।




Recent Comments