– पैसा मिलते ही लाभुक का खिल उठा चेहरा

✍️परवेज अख्तर/सिसवन. प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत के परस्वती मुड़ा में एक इंदिरा आवास लाभुक से धोखाधड़ी कर दस हजार रुपये की एक व्यक्ति ने ठगी कर लिया था. इस पर लाभुक बीडीओ के पास पहुंच दस हजार ठगी कर लेने की बात कही. यह मामला उजागर होते ही बीडीओ ने संज्ञान लिया. उसके बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए लाभुक से धोखाधड़ी कर लेने वाले व्यक्ति को प्रखंड मुख्यालय पर ही बुधवार को धर दबोचा. बीडीओ के दबाव में आकर लाभुक मुड़ा गांव निवासी गंगा देव यादव का रुपया वापस कर दिया, रुपया मिलते ही लाभुक का चेहरा खिल उठा. इधर धोखाधड़ी से रुपया लिए लाभुक के गांव के ही जगत नारायण यादव पर कार्यवाही करने का चेतावनी देते हुए तब तक के लिए बीडीओ ने छोड़ दिया.