अनियंत्रित कार ने स्नान करने जा रही महिलाओं को ठोकर मारते हुए पुलिया के रेलिंग में जा लटकी
अमनौर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के एस एच 104 से होकर स्थानीय सांसद के घर होते हुए पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा पर जाने वाली पथ के बीच नहर पुलिया के पास एक अनियंत्रित इंडिको कार ने स्नान करने जा रही महिलाओं को ठोकर मारते हुए पुलिया के रेलिंग में जा लटकी. इधर ठोकर लगने के कारण पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई. महिलाओं के शोर गुल सुन स्थानीय ग्रामीण बचाव को लेकर वहां दौड़ते हुए पहुंचे और घायल महिलाओं को उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया. घायलों में धर्मपुरजाफर पंचायत के हाता गांव के ललन राम की पत्नी निर्मला देवी,रमेश राम की पत्नी उर्मिला देवी,उसकी पुत्री रोशनी कुमारी,सहदेव राम की पत्नी कांति देवी,बबन राम की पत्नी शिव कांति देवी का नाम शामिल है. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद कांति देवी व शिव कांति देवी को सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया. जबकि घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया व कार को कब्जे कर थाना ले गये. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक घर मे गमी होने से सधन के दिन महिलाएं बड़ा पोखरा में स्नान करने जाने के क्रम में नहर पुलिया के पास पकड़ी के वृक्ष की छाया में कुछ महिलाएं आराम कर रही थी तथा कुछ पुल के रेलिंग के पास खड़ी थी.तभी धोबाही की तरफ से नहर के रास्ते से इंडिको कार आ रही थी. जैसे ही नहर पुलिया चढ़ा कर मुराने की कोशिश किया कार अनियंत्रित हो गई और महिलाओं को ठोकर मारते हुए पुलिया के बीच जा लटक गई. इसके चपेट में आइ कई महिलाये नहर मे जा गिरी. कार पुल के नीचे गिरने से बाल बाल बच गई. नहीं तो कई बड़ी अनहोनी हो सकती थी.





Recent Comments