देश हुआ स्वागत को तैयार फिर से आ गया चौकीदार- डॉ सी एन गुप्ता

छपरा : भाजपा की देश,सारण और महाराजगंज में प्रचंड जीत युवाओं, किसानों, मजदूरों, गरीबों, महिलाओं,वृद्धजनों की जीत है।मोदी सरकार की योजनायें-उज्ज्वला योजना,घर-घर शौचालय,आयुष्मान भारत योजना,आयकर में 2. 5 लाख की छूट,सुकन्या समृद्धि योजना मुद्रा योजना,सवर्ण गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण,बालाकोट एयरस्ट्राइक से राष्ट्रवाद ये सभी एक राष्ट्र निर्माण की अंत्यत ही कल्याणकारी योजनायें है जिसका सारण में रूड़ी जी ने एवं देश में मोदी जी ने बेहतरीन तरीके से आमलोगों तक पहुंचाया।भाजपा एकबार फिर प्रंचड बहुमत के साथ आएगी ये हमें पूर्ण भरोसा था।इसलिए देश अपने चौकीदार के दुबारा स्वागत करने के लिए तैयार है।
विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि सारण और महाराजगंज क्षेत्र का जिसप्रकार से सतत् विकास माननीय राजीव प्रताप रूड़ी जी एवं सिग्रीवाल जी ने किया है इसलिए इनका दुबारा निर्वाचित होना निश्चित था।भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसप्रकार सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है इससे सीधे तौर पर देश में परिणाम सामने है .