अनुमंडल कार्यालय के पास खुला जीविका का कैंटीन

#कुमुद रंजन सिंह/नालंदा।
बिहार शरीफ : अनुमंडल कार्यालय में आने वाले आम जनों के लिए जीविका द्वारा सस्ते दर पर और शुद्ध भोजन की व्यवस्था के लिए गुरुवार को कैंटीन की शुरुआत की गई कैंटीन का उद्घाटन फीता काटकर बिहार शरीफ एसडीओ जनार्दन प्रसाद अग्रवाल ने किए विदित हो कि विष्णु जीविका महिला ग्राम संगठन चुरामन बीघा रहुई के द्वारा संचालित जय माता दी फूड प्रोडक्ट के तहत रजिस्ट्री कचहरी के सामने स्थित पुराने डीपीआरओ कार्यालय भवन में कैंटीन का शुभारंभ किया गया।

संचालिका सुधा देवी ,बबीता देवी ने बताया कि इस कैंटीन में ₹50 में भरपेट भोजन व मांसाहारी भोजन ₹80 में भरपेट के साथ में ₹6 प्रति पीस की दर से मिठाई उपलब्ध होगी यह कैंटीन सुबह 9:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक खुला रहेगा इस अवसर पर रहुई बीपीएम मुकेश कुमार डीपीएम उमाशंकर भगत बीपीएम बिहार शरीफ निशांत कुमार इंदू बाला विजय कुमार समुद्र समय पूजा सिंह अनु, रानी, रूपा ,मंटू मोहन, रीना जागृति जीविका महिला के आमला देवी वरुण देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे रहुई बीपीएम मुकेश कुमार ने बताया कि चुरामन बीघा के जीविका दीदियों द्वारा कुल 4 कैंटीन अब तक खोले जा चुके हैं जिसमें एक जिलाधिकारी कार्यालय नालंदा दूसरा आदर्श थाना के पास तीसरा अनुमंडल कार्यालय बिहार शरीफ में व् विद्युत भवन पटना में खोला गया है।




Recent Comments