दलित बस्ती में शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षक दम्पति के सम्मान में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने काटी केक

छपरा : गांधी जी ने कहा था कि एक पुरुष को शिक्षित करोगे तो सम्भवतः एक और पुरुष शिक्षित होगा लेकिन घर मे महिला शिक्षित हो तो पूरा परिवार समाज शिक्षित हो जाता है।इसलिए हमारे समाज मे महिलाओं को शिक्षित होना आवश्यक माना जाता है। बुधवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर छपरा सदर ब्लॉक के घेघटा गाँव मे एक ऐसी ही शिक्षिका मिली जो दलित बस्ती के बच्चो में शिक्षा अलख जगा रही है। दलित बस्ती के बच्चो को पढ़ने की प्रेरणा देती ये शिक्षिका सोनी सिंह जिन्हें आज छात्रों ने शिक्षक दिवस पर केक काटकर शिक्षक दिवस को बड़ी हर्षोउल्लास के साथ मनाया।

बताते चले कि शिक्षिका सोनी सिंह एवम उनके पति प्रभास रंजन जो पेशे से पत्रकार है इनदोनो ने ये मिलकर ये ठाना है की गाँव मुहहले को शिक्षित बनाना है।इनके इस नेक कार्य मे शुरू शुरू में काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ा लोगो मे शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना शिक्षा के महत्व को समझना बङी की चुनौती पूर्ण कार्य रहा लेकिन मन मे विश्वासऔर काम करने की लगन हो तो इंसान अपने मकसद में जरूर कामयाब हो जाता है जिसका जीता जागता उदाहरण ये दम्पति हैं।




Recent Comments