
लहलादपुर(सारण) । प्रखंड परिसर में स्थित सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मी समय से नहीं पहुंचते है। कई ऑफिस में ताला लटका रहता है। इस बात की शिकायत कुछ लोगों ने प्रमुख से किया। जिसके बाद प्रमुख मनोज कुमार साह प्रखंड कार्यालय पहुंच गये। प्रमुख यह देख भौंचक रह गये की मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय, शिक्षा विभाग आदि के कई कर्मी गायब मिले। प्रमुख ने बीडीओ बिमला कुमारी को गायब कर्मियों पर कारवाई करने के लिये कहा व कर्मियों की ड्यूटी से संबंधित सूची मांगा। बीडीओ ने बताया की कोविड प्रोटोकॉल को ले पचास प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। निरीक्षण के समय उपप्रमुख मोतीलाल मांझी, लालदेव ठाकुर, जितेंद्र कुमार सोनी व अन्य मौजूद रहे।




Recent Comments